म ऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में रविवार को परदहां ब्लाक के प्रागण में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।
महिलाओं की सुरक्षा के बाबत लोगों को जानकारी देते हुए प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटने वाले वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निपटाने की अपील किया। तथा विधिक साक्षरता शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जागरुक होने को कहा। साथ ही प्ली बार्गेनिंग के संबंध में विस्तार से बताया । संचालन एडीओ अशोक कुमार पांडेय ने किया। इस मौके प्रधान राधेश्याम यादव, ए डी ओ गोपाल पांडेय, सोशल कोऑर्डिनेटर ग्राम प्रधान भार अशोक कुमार, हरदासपुर प्रधान जयनाथ प्रसाद ,राजेश कुमार ,मतीन चंद लेखपाल आदि लोग उपस्थित रहे। विनोद कुमार सिंह