मऊ। निकाय चुनाव में पार्टी को मिली शिकस्त और खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष खालिद अंसारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। खालिद अंसारी ने जारी प्रेसनोट में बताया कि निकाय चुनाव में पार्टी को शर्मनाक हार का सामना पड़ा है। खालिद ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही पद से त्याग पत्र देने के लिए पत्र प्रदेश के अध्यक्ष राजब्बर को ज्ञापन सौंपा।