फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग आकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। इंदारा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप पारिवारिक कलह से तंग आकर एक वृद्ध ने मंगलवार की सुबह डीएमयू ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालां कि उसका यह प्रयास विफल हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे देवनाथ राम (60) पुत्र शिवचन्द राम निवासी खुखुंदवा इंदारा रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रासिंग के पास पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसका एक हाथ कट गया व आंख में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह भटनी-वराणसी डीएमयू ट्रेन से हुई। जो भटनी के तरफ से वाराणसी जा रही थी। बताया जाता है कि वह एक झाड़ के पास छिपा था और ट्रेन को आते देख अचानक आगे कूद गया गनीमत थी कि ट्रेन गति धीमी थी। इससे उसके धक्का लगने से वह बगल में ट्रेक के किनारे जा गिरा। इस बीच उसका एक हाथ कट गया। यह देखकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरन्त जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें