फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: काटे गए 75 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम, 52,955 आपत्तियां आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। 75 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम काटे गए थे जिनमें 52,955 आपत्तियां आई हैं। आपत्तियों का तहसील स्तर पर निस्तारण हो रहा है।
विज्ञापन

छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद आरक्षण के आधार पर जिला पंचायत, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत की सीटों का बंटवारे की सूची जारी की जाएगी।
645 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची से 2,76,833 मतदाताओं का नाम दो स्थानों पर होने का मामला प्रकाश में आया था। प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से सत्यापन करके इनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत को भेजी गई थी।
इसका सत्यापन खंड विकास अधिकारियों से कराया गया। सत्यापन के दौरान डुप्लीकेट मिले 75,758 मतदाताओं के नाम काट दिए गए थे। 1,95,137 मतदाताओं के नाम सही मिले थे। 5938 मतदाताओं ने स्वयं नाम अपना नाम कटवा लिया था।
विज्ञापन

सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता रानीपुर, फतेहपुर मंडाव, घोसी और रतनपुरा ब्लाक में मिले थे। नाम काटने के बाद 13.29 लाख मतदाताओं के नाम की सूची 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई और बाद 24 से 30 दिसंबर तक आपत्ति और दावे लिए गए।
52,955 लोगों ने आपत्ति और दावा दाखिल किया है। इनमें 41,510 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, 1,660 लोगों ने नाम में संशोधन और प्रपत्र-4 के तहत 9,785 लोगों ने दावा किया है।
इसमें सबसे ज्यादा रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, रतनपुरा, कोपागंज और बडरांव ब्लॉक से लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दावा पेश किया है। मार्च या अप्रैल माह तक चुनाव होना संभव माना जा रहा है।


एक नजर में -

ब्लॉक ग्रा.पं. डुप्लीकेट मतदाता आपत्ति व दावा
बड़राव 68 3686 1410
घोसी 72 10,417 1260
दोहरीघाट 74 7071 1711
फतहपुर मंडाव 78 11,415 946
रानीपुर 85 14,459 15,196
मुहम्मदाबाद गोहना 83 7779 14,005
परदहां 34 4901 4735
रतनपुरा 77 8514 7255
कोपागंज 74 7516 6319

निर्वाचन कार्यालय की तरफ सभी आपत्तियों को तहसीलों पर भेज दिया गया है। इसका सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराया जा रहा है। इसके बाद नामों को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह फरवरी को किया जाएगा। -होरीलाल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें