फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पेनाल्टी शूटआउट से सलेमपुर इलेवन की टीम जीती

विज्ञापन
इंदारा मेला मैदान पर आयोजित मास्टर नसीम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में खेलते अब्दुस्लाम
विज्ञापन
इंदारा मेला मैदान पर आयोजित मास्टर नसीम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को अब्दुस्लाम कोपागंज टीम और सलेमपुर इलेवन टीम के बीच खेला गया। जिसमें पेनाल्टी शूटआउट से सलेमपुर इलेवन ने मैच जीता।
विज्ञापन

मैच में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता राजभर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अब्दुस्सलाम कोपागंज टीम और सलेमपुर इलेवन टीम के बीच हुए मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रही। सलेमपुर इलेवन टीम के हर्ष सिंह ने पहले हॉफ में गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त बढ़त दिलाया।
विज्ञापन

दूसरे हॉफ में अब्दुस्लाम कोपागंज टीम के आशिफ ने गोल मारकर मैच को 1-1 पर लाकर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच का नतीजा पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। जिसमें सलेमपुर इलेवन की टीम ने 6-5 से अब्दुस्लाम कोपागंज टीम को हराया।
खेल के निर्णायक अखलाक महताब आलम और कमन्टेटर नसीम मल्लन ,ताबीज रहे।इस अवसर मुख्य रूप से तुफैल, अशरफ सैयद, राशिद, अतहर अहमद, शहाबुद्दीन अंसारी, फरदीन, अबुतल्हा जावेद, आरिफ, रिकू, ओसामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें