फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में की गई 75 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन नगर पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य पर स्वास्थ विभाग द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें कुल 75 मरीजों की जांच हुई और उन्हें उचित परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस दौरान आरोग्य मेला में होम्योपैथिक, आयुर्वेद और एलोपैथ तीनों विभागों के चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया। आरोग्य मेले में डॉ. एसएन राम, डॉ कन्हैया त्रिपाठी, श्रीराम शर्मा, राम प्रकाश यादव, उमेश मौर्य, अशोक, बिंदु सिंह, आशा यादव, मंजू सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ यहां पर आयोजित आरोग्य मेला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा एक विशेष कैंप लगाया गया जिसमें प्रदर्शनी के माध्यम से कुपोषण के प्रति गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पौष्टिक गुणों से भरपूर आहार जैसे मूली, पालक, चने का हलवा, सूजी का हलवा, दलिया आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। आंगनबाड़ी की मुख्य सेविका सरिता गुप्ता ने बताया कि छोटे बच्चों को उनके आयु वर्ग और उनके वजन के हिसाब से उनके आहार के मानक निर्धारित हैं। इस दौरान मेला में कई छोटे बच्चों के वजन की जांच की गई। इस मौके पर देवंती देवी, सुनीता देवी, किरण गुप्ता, सुनीता सिंह, सुमित्रा देवी सुमन, शैल कुमारी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें