मऊ। जिले में सोमवार को चौथे चरण में जारी टीकाकरण 51 अस्पतालों पर किया गया। इन केंद्रों पर उन्हीं लाभार्थियों को टीकाकरण कराने की सुविधा मिली जिनके द्वारा आनलाइन पंजीयन कराया गया था। सभी केंद्रों पर 743 लोगों ने टीके की पहली डोज लगवाई।
जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बीते एक अप्रैल से चौथे चरण में टीकाकरण जारी है। इसमें 45 वर्ष से ज्यादा के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सोमवार से टीका कराने के लिए आनलाइन पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया। सोमवार को इस बदले नियम के साथ ही जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल तथा जिले के सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 51 अस्पतालों पर टीका लगाया गया। इसमें 743 लोगों ने टीके की पहली डोज लगवाई। वहीं इन केंद्रों पर 1073 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई।