मऊ। जिले के लिए राहत की बात है। दो दिन से कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। सोमवार को 1999 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें 85 नए संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर जांच में सर्वाधिक 55 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें आठ मरीज पुलिस लाइन के हैं। कोपागंज स्थित एल वन अस्पताल में भर्ती दो संक्रमितों की रविवार की रात मौत हो गई।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को 688 लोगों की जांच एंटीजन से की गई इसमें 30 लोग संक्रमित मिले। आजमगढ़ से आई 1311 लोगों की आरटीपीसीआर की जांच में 55 लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र के पुलिस लाइन से आठ, भीटी से दो, इमिलया से दो, चर्च से एक, निजामुद्दीनपुरा से एक, कोतवालपुर से एक, सहादतपुरा से एक, बलिया मोड से एक तथा नगर के अलग अलग क्षेत्रों से छह मरीज मिले। इसके अलावा बड़राव ब्लाक से 4, दोहरीघाट ब्लाक से 11, फतेेेहपुर मंडाव ब्लाक से 6, घोसी ब्लाक से 4, कोपागंज ब्लाक से 4, मुहम्मदाबाद गोहना से 7, परदहा ब्लाक से 13 तथा रतनपुरा ब्लाक से 6 मरीज मिले। वहीं तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे जिले में संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 49 पहुंच गई। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या सात हजार 389 पहुंच गई है। इसमें छह हजार 450 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सक्रिय 890 मरीजों से 711 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पांच मई को 146, छह मऊ को 152, सात मई को 60, आठ मई को 106, नौ मई को 49 और 10 मई को 85 मरीज मिले।
कोपागंज: एल-1 अस्पताल में इलाज करा रहे दो संक्रमित मरीजों की रविवार की रात मौत हो गई। कोपागंज सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सराय दिन भगतपुर निवासी 72 वर्षीय वृद्ध का पांच दिन से उपचार चल रहा था। बीते पांच मई को वह जिला अस्पताल में जांच के दौरान संक्रमित मिले थे। वहीं बलिया जिले के परसिया निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रविवार को भर्ती कराया गया था। दोनों मरीजों की रविवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई।