फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदौर बेलाली माइनर टूटने से 100 बीघा गेहूं फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। दोहरीघाट पंप कैनाल पंप नहर से संबद्ध नंदौर बेलौली माइनर मेें पानी छोड़ते ही माइनर के जगह-जगह टूट जाने से तीन गांवों की लगभग 100 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। माइनर टूटने की सूचना मिलते ही लोग माइनर को बांधने में जुट गए लेकिन विभागीय अधिकारियों के कान पर जू तक नहीं रेंगी। किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

नंदौर बेलौली माइनर क्षेत्र के ढढवल, गुरूम्हा, मयारी, फिरोजपुर गांवों से होकर गुजरी है। माइनर का रखरखाव न होने जगह-जगह क्षतिग्रस्त हाल में है। गेहूं की फसल तैयार है। किसान कटाई मड़ाई कार्य करने में लगे हुए थे। इसी बीच सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को नो डिमांड के बाद भी पानी छोड़ दिया। माइनर में पानी छोड़ते ही माइनर जगह-जगह टूट गया। इससे गेहूं के खेतों में पानी भर गया। नहर टूटने की खबर सुन भारी संख्या में किसान मौके पर जुट गए। सामूहिक सहयोग करते हुए अथक प्रयास कर अपने संसाधनों के जरिए नहर को दुरुस्त किया लेकिन कुछ जगहों पर अब भी पानी का रिसाव जारी है। फसल बर्बाद होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। कुछ किसान मशीन लगाकर जैसे तैसे फसल को काट रहे हैं। वहीं, जिन किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना था कि जरूरत के समय नहर में पानी ही नहीं आता है। नो डिमांड में पानी छोड़ा जाता है। जिला प्रशासन की तरफ से क्षति का आकलन कर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें