मऊ। चैत्र माह के शुक्ल प्रतिपदा के प्रथम दिन हिंदू नव वर्ष हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में विधि विधान से पूजन अर्चन किया।हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के माथे पर तिलक लगाकर लोगों को नव वर्ष की बधाईयां दी।
भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने मंदिरों में पूजन अर्चन किया। साथ तिलक लगाकर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। रतनपुरा : बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हिंदू नववर्ष का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। थाली बजाकर नव हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया। इस दौरान मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई।
घोसी : नगर में भारतीय नव संवत्सर को लेकर जगह-जगह जुलूस निकालने के साथ कार्यक्रम हुए। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। युवा धर्मार्थ सेवा समिति घोसी के अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में हिन्दू नव वर्ष पर घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के परिसर से हाथी, घोड़ा एवं गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कर हिन्दू संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण पर बल दिया। समिति के संरक्षक विनयदास भक्त माली और अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि हिन्दू संस्कृति से सीख अपने संस्कारों में निखार लाने का कार्य करे। इस अवसर पर अभिषेक वर्मा, अंकित पांडेय, गुड्डन पुजारी, नंदन पांडेय, अर्जुन राजभर उपस्थित रहे ।
वही दूसरी ओर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं अध्यक्ष महावीर विश्वकर्मा, प्रेमसागर निषाद, प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में युवा भगवा झंडा के साथ पकड़ी रोड से घोड़ो के साथ विशाल जुलूस निकाल कर बड़ागांव मोड़, बड़ागांव राजभर बस्ती ,मधुबन मोड़ ,तहसील तक भ्रमण किया। इस दौरान राजेश ,महावीर विश्वकर्मा, अजित, सुमित विश्वकर्मा, अनुपम विश्वकर्मा, प्रेमसागर निषाद शामिल रहे।
सूरजपुर : दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के सूरजपुर न्याय पंचायत अन्तर्गत चकउथ स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर से हिन्दू नव वर्ष की शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा हनुमान गढ़ी मंदिर पर दर्शन करने के बाद काफिले संघ रसूलपुर शिव पंच मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचकर शोभा यात्रा में शामिल युवाओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभा यात्रा में अजय राय, पवन सोनकर, शशिचन्द विश्वकर्मा, हिन्दू युवा वाहिनी नेता पंकज त्रिपाठी, रामचन्द्र सिंह पटेल, मनोज कुमार, विकास गुप्ता, अश्वनी भरद्वाज, राहुल दूबे, पंकज मद्धेशिया, श्रीराम सोनकर, संजय शर्मा, टुनटुन उपाध्याय, अभिषेक सिंह, रमेश यादव मुर्दहवा, प्रशांत गुप्ता, राम भवन प्रजापति, सहित सैकड़ों युवा शोभा यात्रा में शामिल रहे।