लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रयास तेज कर दिया गया है। बुधवार को इसीक्रम में एसडीएम निरंकार सिंह ने तहसील के दो गांवों में ग्रामीणों की बैठक कर ग्रामीणों को किसी तरह के अफवाह से बचने की बात कही। साथ ही किसी तरह की जानकारी होने पर पुलिस तथा प्रशासन को अवगत कराए।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए तहसील के 436 बूथों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को एसडीएम निरंकार सिंह ने अल्लीपुर तथा मारूफपुर ग्राम सभा में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से चुनाव के दौरान धन बल से प्रेरित होकर मत देने के प्रति एहतियात बरतने की अपील की। इस दौरान बैठक के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर दोनों गांवो से कुल ऐसे 20 अराजक तत्वों को चिह्नित किया जो कि चुनाव के दौरान गड़बडी पैदा कर सकते है। उपजिलाधिकारी ने चिह्नित अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया। बैठक में ग्राम प्रधान अल्लीपुर अशोक गुप्ता, ग्राम प्रधान मारूफपुर माधवी मिश्रा, नरसिंह तिवारी, सुभान पठान, बब्बन यादव, त्रिभूवन मिश्रा आदि रहे ।