परदहां ब्लाक के 51 गांव ओडीएफ होने के बाद प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एक नई पहल गुुरुवार को शुरू की गई। इसके तहत सभी गांवों के स्वच्छताग्रहियों को खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी द्वारा स्वच्छता लिखे स्लोगन वाली टीशर्ट, सीटी और परिचय पत्र वितरित किया गया।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ब्लाक के सभी 51 गांव ओडीएफ हो गए है। इसके बाद भी लोग खुले में शौच न करने जाए, इसके लिए सभी 51 स्वच्छता ग्रहियों को गुरुवार को परिचय पत्र और यूनीफार्म वितरित मुहैया कराया गया। साथ ही निर्देश दिया कि सभी स्वच्छता ग्रही रोजाना अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह मार्निग फॉलोअप कर ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे। जिससे ग्रामीण खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में प्रेरित कर उन्हें शौच के लिए शौचालय का इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जा सके। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजेश तिवारी, अभिषेक सिंह, गोपाल पांडेय, राहुल, बृजेश चौहान, काशीनाथ, अरविंद्र आदि मौजूद रहे।