कोपागंज। लोक निर्माण विभाग की विशेष सचिव तथा नोडल अधिकारी प्रीती शुक्ला ने गुरुवार को ब्लॉक के कोपा कोहना स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
विशेष सचिव ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से गिनती पहाड़ा सहित गणित का सवाल पूछा। छात्रों द्वारा सही उत्तर दिए जाने पर शिक्षकों के कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए शिक्षा को और भी बेहतर बनाने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव प्रीती शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय के शौचालय, विद्यालय की साफ-सफाई के अलावा रसोई घर में पहुंच मिड डे मील का हाल जाना। उन्होंने आंगनबाड़ी की छात्रा गुंजन, रानी ,काजल, कविता से 12 का पहाड़ा पूछा। इसके अलावा प्राइमरी के कक्षा एक के छात्रों से प्रोजेक्टर तथा कक्षा दो की छात्रा कविता, अंजली से हिंदी में कविता सुनी। कक्षा तीन की छात्रा रितिका से सवाल पूछा। उन्होंने छात्र छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब दिए जाने पर विद्यालय के शिक्षकों की काफी सराहना की। साथ ही शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, ग्राम पंचायत अधिकारी शीत कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राजन सिंह, ग्राम प्रधान बुद्विराम आदि शामिल रहे।
तड़ियाव अस्पताल निर्माण के धीमी गति पर जताई नाराजगी
घोसी। पीडब्लूडी की विशेष सचिव प्रीती शुक्ला ने तड़ियाव स्थित निर्माणाधीन 100बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया।कार्य धीमा होने पर फटकार लगाई।साथ ही कार्य की गुणवत्ता की जांच कर नमूने लिया।
विशेष सचिव प्रीति शुक्ला ने अवरना गांव को जोड़ने वाली पिढ़वल मार्ग की दयनीय स्थिति पर नाराजगी जताई। मिड डे मील संतोषजन रहा। कुछ लोगों ने कई बार न बनने की शिकायत किया। बीडीओ को निर्देश दिया कि योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करते रहें। कोई पात्र वंचित न हो। तड़ियाव स्थित 100 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश देने के साथ सीमेंट, टाइल आदि की गुणवत्ता जांचने के साथ चल रही टीम से नमूना लिया। इस अवसर पर सीडीओ आशुतोष दिवेदी, एसडीएम डॉ सीएल सोनकर, सीएमओ, जिला पशुधन अधिकारी भगवान सिंह, एसडीओ विद्युत राजेश प्रसाद, एडीओ विनोद सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव, प्रधान प्रेमलता, हरिकेश यादव, कालिका चौहान आदि रहे।