बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव के मझौवा बस्ती के किसानों ने शनिवार को बस्ती और खेत के बीच आने जाने के लिए रास्ते की मांग करते हुए फोरलेन पर अंडर ब्रिज की मांग करते हुए फोरलेन निर्माण कार्य बंद करा दिया। किसानों ने एनएचएआई के अधिकारियों और ठेकेदारों को मौके से खदेड़ दिया। मझौवा राजभर बस्ती और किसानों का कहना है कि बस्ती में आने-जाने और गांव के लोगों की खेती बारी करने के लिए मात्र यही एक रास्ता हैं। फोरलेन का निर्माण हो जाने पर बस्ती में आने-जाने के साथ खेती किसानी के लिए रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा ।
बताते चले कि ताजोपुर गांव से पश्चिम मझौवा राजभर बस्ती है। बस्ती में करीब सौ लोगों के मकान हैं ,साथ ही गांव की आधे से ज्यादा लोगों के खेत दूसरी तरफ हैं। फोरलेन का निर्माण हो जाने से बस्ती के लोगो के साथ गांव के किसानों को मजबूरन आठ से दस किलोमीटर दूरी तय कर के बस्ती और खेतों तक जाना पडेगा । किसानों को खेती किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । किसानों के साथ बस्ती के लोगो ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन के आगे खड़े होकर फोरलेन का काम रोकवा दिया । मौके पर मौजूद फोरलेन के अधिकारियों को जेसीबी समेत वापस लौटा दिया साथ ही यह भी कहा कि जब तक फोरलेन के नीचे अंडर ब्रिज का निर्माण बस्ती में आने-जाने के लिए नही किया जाएगा तब तक फोरलेन का निर्माण कार्य नही होने दिया जाएगा । इस दौरान संजय कुमार, श्रीराम, मनोज कुमार, रामअवतार, नीलम, दुर्गा, शशिकला, महिमा, गीता, लक्ष्मी, अनिता सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे। सुभाष यादव