फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम एकता के पक्षधर थे अबुल कलाम आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ । नगर के बकवल स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में गुरुवार को देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद गांधी जी के अनुयायी थे। उन्होंने गांधी जी के साथ धार्मिक सद्भाव के लिए काम किया। मौलाना हिंदू मुस्लिम एकता के पक्षधर थे और 1923 में आजाद जी को सबसे कम उम्र में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का गौरव मिला। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने भारत में शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव किया। साथ ही आंदोलन शुरू करके मुस्लिम समुदाय में जागृति पैदा की। साथ ही हिंदू क्रांतिकारियों के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई लड़े। जबकि प्रदेश महासचिव घनश्याम सहाय ने कहा कि अबुल कलाम आजाद ने देश के युवाओं से अनुरोध किया था कि हिंदू मुस्लिम की लड़ाई को भूलकर देश की स्वतंत्रता के लिए काम करें । कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य रविंद्रनाथ त्रिपाठी, सुशील कुमार चौधरी ,पप्पू खान ,मुस्तकीम, हाशिम अंसारी, तैयब खान, नौशाद अंसारी ,सुभाष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें