फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नदवासराय (मऊ) । घर वालों के साथ दीवाली मनाने के लिए देहरादून से घर लौट रहे युवक को क्या पता था, कि जो अरमान लेकर वह घर के लिए चला है , वही कभी पूरा नहीं होने वाला है और ट्रेन का यह सफर उसकी अंतिम यात्रा बनकर रह जाएगा। वह स्वयं तो नहीं पहुंचा लेकिन घर उसका तीन टुकड़ों में विभक्त शव पहुंचा। जिसे देखते ही घर पर करुण कंदन मच गया। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भातकोल चौहान बस्ती निवासी मंगेश चौहान (20 )की ट्रेन से गिरकर मौत हो जाने की सूचना आते ही गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मंगेश चौहान 20 पुत्र शिवबचन चौहान जीविकोपार्जन के लिए देहरादून रहता था। वह दीपावाली पर घर आ रहा था। मंगलवार की रात में मंगेश चौहान दून एक्सप्रेस से जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरा। वहां से दिल्ली-छपरा साप्ताहिक ट्रेन पर मुहम्मदाबाद स्टेशन आने के लिए सवार हुआ। सह यात्रियों के अनुसार जब ट्रेन आजमगढ़ जिले के फरिहां स्टेशन से चार किमी पश्चिम पहुंची मंगेश चौहान गुटका थूकने के लिए गेट पर गया। तभी उसका हाथ छूट गया, परिणामस्वरुप युवक ट्रेन के नीचे आ गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। रात को दस बजे के करीब हुई इस घटना की जानकारी उसके साथ यात्रा कर रहें उसके साले को ट्रेन के काफी दूर निकल जाने पर हुई। मंगेश चौहान के लापता रहने पर उसके साले के साथ सफर कर रहें गांव के चार युवक और रिश्ते के मामा ने तलाश शुरू किया। साथ के लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका, और नीचे उतरकर उसकी तलाश किए। इस दौरान साथ के लोगों ने उसकी मोबाइल पर काल किया। मोबाइल बजने पर लोगों को मंगेश चौहान का पता चला। इस दौरान मंगेश की मौत हो चुकी थी। साथियों ने इसकी सूचना मंगेश के परिवार के लोगों को दिया। देर रात ढाई बजे के करीब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक के शव को बोरे में भरकर पिकअप पर लाद कर घर लाए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की डेढ़ साल की एक पुत्री और छ: माह का बेटा है। इस घटना से गांव में सन्नाटा छा गया है तथा सभी दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें