फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात दो दूकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (मऊ)। थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में मंगलवार की रात में चोरों ने दो दूकानों को निशाना बनाया। चोरों ने पशु अस्पताल के सामने स्थित आभूषण की दूकान और भटौली गांव के पास स्टेेट हाइवे पर स्थित पेंट की दूकान का शटर चांड़कर नगदी समेत लाखों का माल उडा़ दिया। घटना की जानकारी दूकानदारों को रात में ही हो गई। सूचना पर पुलिस ने डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा। जानकारी के अनुसार खुरहट पशु अस्पताल के सामने मनोज कुमार वर्मा पुत्र प्रभुनाथ वर्मा के मकान में आभूषण की दूकान है। मंगलबार की रात परिवार के सभी सदस्य मकान में सो रहे थे। इसी दौरान चोर सामने से शटर को चांड़ कर दूकान के अंदर रखे लोहे के सेफ और कैश बाक्स निकालकर ले गए। सेफ में लाखों के सोने और चांदी के जेवरात रखे हुए थे। कैश बॉक्स में 6 हजार रुपये रखे गए थे। सेफ और कैश बाक्स दूकान से 100 मीटर दूरी पर टूटी हालत में दक्षिण दिशा में गन्ने के खेत में फेंके मिले। दूसरी घटना भटौली गांव के पास की है। अमारी गांव के रहने वाले दिनेश यादव पुत्र जयनारायण यादव की पेंट की दूकान का शटर चांड़ कर दूकान के कैश बॉक्स तोड़कर उसमें रखे दो हजार निकाल लिए। चोरों ने टूटा हुआ बॉक्स दूकान के पीछे खेत में फेंक दिया था।घटना की जानकारी होने पर मौके पर सीओ अनिल कुमार थानाध्यक्ष राममूरत यादव के साथ जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड की टीम लेकर मौके पर पहुँचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की। लेकिन डाग स्वाक्यड के हाथ कुछ खास सुराग नहीं लगा। दोनों दूकानदारों ने थाने में तहरीर दी गई है।खुरहट बाजार में हो रही लगातार चोरियों से क्षेत्र के लोगो में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें