फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में स्वजातीय बंधुओं को अधिकार के प्रति जागरुक करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। श्री बरनवाल सेवा समिति का सम्मेलन नगर स्थित निजामुद्दीनपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया। इसमें संगठन के मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही आगामी निकाय चुनाव में स्वजातीय बंधुओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक करने का निर्णय लिया गया ।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि तथा श्री बरनवाल सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांतजी बरनवाल ने कहा कि आगामी नगर निकाय के चुनाव में बरनवाल समाज के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने एकजुट होने के लिए स्वजातीय बंधुओं का आह्वान किया। बरनवाल सेवा समिति के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि देश के वैश्य समाज को एकजुट करनें के लिए बरनवाल समाज के लोगों को अधिक से अधिक आगे आने की जरूरत है। उन्होने कहा कि आज के राजनैतिक परिदृश्य में देश के लोगों की निगाहें वैश्य समाज पर टिकी हुई हैं। इसलिए देश के विकास एवं उत्थान में बरनवाल समाज के लोग अपनी सक्रियता से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर राजेंद्र बरनवाल, किशुन बरनवाल, सर्वदानंद बरनवाल, दिनेश बरनवाल, सुरेंद्र बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष संतोष बरनवाल, जिला उपाध्यक्ष सोनू बरनवाल, महामंत्री अभिषेक बरनवाल, पप्पू बरनवाल, अंकित बरनवाल, दिलीप बरनवाल, अजय बरनवाल, संगठन मंत्री मगन बरनवाल, रमेश बरनवाल, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें