फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में चैम्पियन छात्रों को सम्मानित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। सीबीएसई बोर्ड से संचालित मुहम्मदाबाद गोहना के अमृत मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने जूडो व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर कॉलेज के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित बॉक्सिंग चैंपियन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 6 छात्रों ने रजत व कांस्य पदक जीतकर संस्थान का मान बढ़ाया है। छात्रों की इस उपलब्धि को लेकर गुरुवार को कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पदक विजेताओं को प्रबंधक राणा प्रताप सिंह और प्रिन्सिपल चांदनी रुख़य्यार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया। सम्मान समारोह में रजत पदक जीतने वाले सकलेन रजा, प्रिंस कुमार, चंदा सिंह पटेल, मनीष यादव, सत्यप्रकाश चौहान व अनमोल यादव को सम्मानित किया। श्री सिंह ने जूडो कराते और बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इच्छुक छात्र छात्राओं के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें