फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन के पेंच में फंसा है 417 शिक्षकों का वेतन:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 68500 शिक्षक भर्ती के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों मेें गत सितंबर माह में 417 शिक्षकों की नियुक्ति हुई। लेकिन सत्यापन लंबित होने के चलते अभी तक वेतन जारी नहीं हो सका है। वेतन न मिलने से शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। परेशान शिक्षक बीआरसी से लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं। उधर, विभागीय अधिकारियों ने शिक्षकों का अभिलेेख सत्यापन के लिए भेज तो दिया है लेकिन अभी तक सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो शासन की तरफ से अक्तूबर माह में सत्यापन कार्य में तेजी लाकर शीघ्र वेतन जारी करने का फरमान जारी किया गया, लेकिन अभी तक अभिलेख सत्यापन के लिए भेजा जा सका है। विभाग के अनुसार विभिन्न बोर्ड तथा विश्वविद्यालयों का सत्यापन के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। कुछ शिक्षकों ने सत्यापन के लिए शुल्क का ड्राफ्ट जमा नहीं किया है। इसके चलते अभिलेख सत्यापन के लिए भेजा नहीं जा सका है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराकर शिक्षकों का वेतन भुगतान अविलंब जारी किया जाए। विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुुमार सिंह का कहना है कि वेतन जारी न होने के चलते शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि सत्यापन कार्य में तेजी लाकर शिक्षकों का वेतन जारी नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस बाबत मंडलीय सहायक निदेशक राजेेश आर्य का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। साथ ही इस संदर्भ में जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें