फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ खेल में भी अग्रणी रहे छात्र: ओपी त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के गालिबपुर में अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। मंगलवार को समर कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी द्वारा निशानेबाजी प्रतियोगिता में बंदूक से निशाना लगाकर किया गया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है।
विज्ञापन

पहले दिन मंगलवार को हुई कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, निशानेबाजी और ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसको देखकर बड़े भी आकर्षित हुए बगैर नहीं रह सके। इससे पहले समर कैंप की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में गुब्बारों को निशाना बना कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों को हर क्षेत्र में अग्रणी रहने की जरुरत है। जो बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता है वह निश्चित रूप से कुछ बनता है। शिविर में खंडशिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडे, जोगिंदर यादव, मोहम्मद रागिब, शैलकुमारी, शशि भूषण राय, जगदीश कुमार, राजेंद्र कुमार, मुंशी प्रेमचंद, राजेश कुमार, राकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें