फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। एसडीएम भदोही रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को भदोही विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान से जुड़ी आवश्यकताओं की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने कुछ केंद्रों पर केंद्र का नाम नहीं लिखा होने पर वहां अविलंब पेंटिंग कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि पूर्व के चुनावों से इस बार का चुनाव मतदाताओं के लिए हर लिहाज से संतोषजनक होना चाहिए। बताया कि आयोग दिव्यांगों के लिए रैंप के निर्माण पर विशेष जोर दे रहा है। बृहस्पतिवार को वे हरियांव प्राथमिक विद्यालय, मूंसीलाटपुर प्राथमिक विद्यालय, बनियापुर विद्यालय, बनियापुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गेट नहीं होने का संज्ञान लिया। इसी प्रकार नईबाजार पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय समेत मदरसा भी गए और व्यवस्था देखी। मर्यादपट्टी स्थित एकमा कालीन भवन भी मतदान केंद्र है। वहां पर केंद्र का नाम नहीं लिखा होने पर अंकित करवाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार मदर हलीमा स्कूल और जलालपुर विद्यालय में भी जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें