फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना में प्रधान के 6 और बीडीसी के पांच परचे अवैध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के 83 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान के 91, क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 2445 नामांकन में त्रुटि पाई गई। प्रधान पद के छह और बीडीसी के पांच पर्चे अवैध पाए गए।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में 83 ग्राम प्रधान और 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रांम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 2445 नामांकन भरे गए थे। इसमें से प्रधान पद के लिए 927, क्षेत्र पंचायत पद के लिए 497 और ग्राम सदस्य पद के लिए कुल 1021 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के बाद ग्राम प्रधान पद के 6 पर्चा खारिज कर दिए गए । खारिज हुए नामांकन में से ब्लॉक की बारा ग्राम पंचायत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां प्रधान पद के लिए कुल 9 पर्चे दाखिल किए गए थे जिसमें पांच का नामांकन रद्द कर दिया गया। ओटनी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के एक प्रत्याशी के प्रमाण पत्रों और मतदाता सूची में नाम में अंतर होने के कारण पर्चा निरस्त कर दिया गया। प्रधान पद के लिए 927 नामांकन में से पांच नामांकन खारिज होने और एक गांव में दो प्रत्याशियों द्वारा दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के कारण दो नामांकन निरस्त कर दिए गए। अब 927 में से 918 पर्चे वैध पाए गए हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत दाखिल किए गए 497 नामांकन में से पांच नामांकन रद्द हुए और 492 नामांकन सही पाए गए। ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए दाखिल किए गए कुल 1021 नामांकन में से 45 नामांकन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए। शेष बचे 976 नामांकन वैध पाए गए। आज नामांकन वापस लिए जाने के बाद ही ग्राम पंचायत में लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या का पता चल सकेगा। नामांकन वापसी के बाद आज ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें