फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा की एक सीट पर 55 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के महुंआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के पंजीकरण के लिए समय सीमा समाप्त हो गई है। छठवीं कक्षा में 80 सीटों के लिए 4465 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। जिले के तीन ब्लॉकों में बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले ज्यादा पंजीकरण कराया है। नवंबर माह में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के महुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा होती है। ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा 10 अगस्त को समाप्त हो गई है। विद्यालय की 80 सीटों के लिए 4465 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की कवायद तेज हो गई है। प्रवेश परीक्षा नवंबर माह में प्रस्तावित है। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। ब्लॉकवार आए आवेदन के आंकड़ों पर नजर डालें तो दोहरीघाट में बालक 151 व बालिका 177, फतेहपुर मंडाव में बालक 222 व बालिका 259, घोसी में बालक 217 व बालिकाओ के 178 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इसी तरह बड़रांव में बालक 371 व बालिका 407, कोपागंज में बालक 237 व बालिका 213, परदहां में बालक 193 व बालिका 142, रानीपुर में 345 बालक व बालिका 334, मुहम्मदाबादगोहना में बालक 364 व बालिका 353 और रतनपुरा में बालक 154 व बालिकाओं के 148 आवेदन आए हैं। नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य मनीष जायसवाल का कहना है कि छठवीं कक्षा में 80 सीटों के लिए 4465 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। 28 नवंबर को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें