फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ग्रीन वॉरियर्स ने जीता अंतर-सदन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
नगर के चंद्रा प​​ब्लिक स्कूल में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित चन्द्रा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को अंतर-सदन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के चार सदनों ग्रीन वॉरियर्स, रेड रॉयल्स, ब्लू ब्लास्टर्स और येलो टाइगर्स के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में ब्लू ब्लास्टर्स को हराकर ग्रीन वाॅरियर्स विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रेड रॉयल्स और ग्रीन वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें दो सेट बराबरी पर होने के बाद ग्रीन वॉरियर्स ने निर्णायक सेट 7-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल ब्लू ब्लास्टर्स और येलो टाइगर्स के बीच हुआ, जिसमें दो सेट बराबरी पर होने के बाद निर्णायक सेट में ब्लू ब्लास्टर्स ने 15-07 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद ग्रीन वॉरियर्स और ब्लू ब्लास्टर्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें दो सेट बराबरी पर होने के बाद निर्णायक सेट में ग्रीन वॉरियर्स ने 21–16 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। साथ ही अंतर-सदन वॉलीबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में ब्लू ब्लास्टर्स उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें