मऊ। जनपद के नौ ब्लाक मुख्यालयों पर शनिवार को देर शाम तक नामांकन होता रहा। सुबह से ही ब्लाकों पर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रत्याशियों को उनके प्रस्तावकों के साथ अंदर जाने दिया गया। शनिवार की देर शाम तक 12 256 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सबसे अधिक रानीपुर ब्लाक पर कुल 1488 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।प्रधान पद के लिएकुल 5278 परचे दाखिल किए गए।
परदहा ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 408 प्रयाशियों ने नामांकन किया जबकि बीडीसी के लिए 285 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 344 सहित कुल 1037 प्रत्याशियों ने अपने परचे दाखिल किए। रानीपुर ब्लाक पर प्रधान पद के 675 ,बीडीसी के 458 और ग्राम पंचायत सदय पद के लिए 355 सहित कुल 148 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दोहरीघाट ब्लाक पर प्रधान पद के 641, बीडीसी के 569 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 130 सहितकुल 1940 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 661, बीडीसी के लिए 343 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 214 सहित कुल 1218 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। रतनपुरा ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 594 , बीडीसी के लिए 405 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 302 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 602 , बीडीसी के लिए 565 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 446 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।घोसी ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 530 , बीडीसी के लिए 150 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 386 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बड़रांव ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 569, बीडीसी के लिए 439 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 303 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कोपागंज ब्लाक पर ग्राम प्रधान पद के लिए 598 ,बीडीसी के 439, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 304 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इस प्रकार जिले के नौ ब्लाकों पर कुल 12 हजार दो सौ छप्पन प्रतयाशियों ने नामांकन किया।