फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 5241 अभ्यर्थियों ने दी सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक की प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज से एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलतीं नपरीक्षा
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की तरफ से आयोजित सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की प्रारंभिक परीक्षा 2025 शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। दो पालियों की परीक्षा में पंजीकृत 8061 के सापेक्ष 5241 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों के मेन गेट पर ही दो महिला, तीन पुरुष कांस्टेबल ने अभ्यर्थियों की तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष भेजा।
एआई तकनीक से आयोग के कंट्रोल रूम की मदद से हर अभ्यर्थी पर नजर रखी जा रही थी। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा का जायजा लेते रहे।
पहली पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक हुई। दूसरी पाली की जीव विज्ञान विषय की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई थी। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे।
पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 4929 के सापेक्ष 2557 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 4032 के सापेक्ष 2684 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। एक दूसरे से परीक्षा में आए प्रश्नों पर चर्चा करने में व्यस्त दिखे।
एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने नगर के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया गया। उन्होंने कक्षाओं, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें