दोहरीघाट नगर विकास मंच की तरफ से कस्बे के मेन चौक पर गुरुवार को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ पर भव्य आयोजन किया गया। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ उनके गौरव गाथा का भी गुणगान किया गया। शहादत का बदला लिए जाने पर भारतीय वायुसेना के जवानों को बधाई दी गई।
इस मौके पर आजाद जायसवाल ने कहा कि यह सर्जिकल स्ट्राइक टू है, अगर सर्जिकल स्ट्राइक थ्री हुआ तो पाकिस्तान पूरे दुनियां के नक्शे स़े मिट जाएगा। अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल ने कहा कि अब पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का समय आ गया है, अगर हमारे वायुसेना के पायलट अभिनंदन को पाक से नहीं छोड़ा तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। देर रात तक चले श्रद्धांजलि सभा में नगरवासियों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर शहीदों को नमन किया।
इस दौरान संतोष वर्मा, सार्जन सोनकर, विकास वर्मा, चंद्रप्रकाश गुप्ता, आकाश, विनय जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, मनोज जायसवाल, सचिन सोनकर, प्रशांत मद्देशिया, अनमोल गुप्ता, अंशु गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, वसीम अहमद, शुभम जायसवाल, नीरज भट्ट, दिनेश साहनी, दुर्गेश साहनी, शिवम प्रजापति, राज साहू, संतोष साहनी, अजय जायसवाल रमन कपुर निरज भट्ट दिपक चौरसिया अश्वनी, राज साहू आदि मौजूद रहे।