फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडितपुरा ने बबुआपुरा को 14 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक के बबुआपुर गांव में शुक्रवार को पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्रामप्रधान विनोद यादव द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच बबुआपुरा और पंडितपुरा के बीच खेला गया। जिसमें पंडितपुरा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंडितपुरा की टीम ने 10 ओवर में 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बबुआपुरा की टीम 10 ओवर में 83 रन ही बना सकी। इस तरह से पंडीतपुरा ने बबुआपुर को 14 रनों से पराजित किया। इस मौके पर चंदन चौहान, रतनलाल, राम चौहान, भीम चौहान, सतेंद्र, अनिल, राजपाल, सत्यम, बृजेश, काशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें