फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के रायपुर पलिया गांव स्थित अब्दुल उस्मान महाविद्यालय के परिसर में रविवार को प्रथम एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सार्वजनिक स्थल की स़ाफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।
विज्ञापन

साथ ही छात्र छात्राओं ने सरसेना डाक बंगला, रायपुर, पलिया सहित विभिन्न स्थानों की साफ सफाई तथा रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अंत में महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर समाज मे फैली सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लोगों को शौचालय के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर डा. इसरार अहमद ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम लोगो स्वच्छता के प्रति जागरूक कर लोगों को अपने घर तथा आस पास साफ सुथरा कर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस मौके पर लालबहादुर यादव, राधेश्याम, नौशाद, सेराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें