फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्यूटर खराब, नहीं बन रहा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। रेलवे स्टेशन पर टिकट कंप्यूटर खराब होने पर टिकट नहीं बन पा रहा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी स्टेशन पहुंचे यात्रियों को तकनीकी खराबी के चलते टिकट नहीं मिला। ऐसे में कई यात्री बिना टिकट ही यात्रा करने पर मजबूर हुए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से मऊ, बलिया, रसड़ा, फेफना, इंदारा सहित दूसरे स्टेशनों को जाने वाले यात्री बिना टिकट का यात्रा करने को मजबूर है। दरअसल विंडो टिकट पर लगा कंप्यूटर तकनीकी खराबी के चलते 29 मई से खराब है। साफ्टवेयर में खराबी होने के चलते रेलवे कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को बिना टिकट दिए ही लौटाया जा रहा है। सुनील कुमार गिरी, मोहन कुमार गुप्ता, बब्बन सिंह राणा, विवेक सिंह, आशुतोष यादव ने बताया कि टिकट न मिलने के चलते मजबूरी में उन्हें बिना टिकट की यात्रा करनी पड़ रही है। स्टेशन मास्टर एके पांडेय ने बताया कि खामी के बारे में आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें