अमिला । बिजली विभाग की टीम ने बकाया राशि और चोरी के कनेक्शन जांचने के लिए घोसी एसडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में बोझी बाजार में सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 90 घरों की जांच करते हुए बिना कनेक्शन के पांच लोग बिजली का उपयोग करते पाए गए । इनके अलावा कनेक्शन काटने के बाद 19 अन्य लोग दुबारा बिजली का प्रयोग करते पाए गए। जेई ने सभी लोगों के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दिया। इस दौरान टीम ने 90 हजार रुपये बकाया राजस्व वसूल किया।