मऊ। नगर पालिका क्षेत्र के ख्वाजा जहांपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में मंगलवार को लांस नायक अमर शहीद सुदामा राजभर की पुण्यतिथि पर सदर विधायक मुख्तार अंसारी के सौजन्य से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन लांस नायक अमर शहीद सुदामा राजभर मेमोरियल सोसाइटी, मऊ द्वारा किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि ऐसी मां का अलग स्थान होता है जिसका सपूत देश के लिये अपने जीवन का बलिदान देता है। जिस क्षेत्र से ऐसे लायक बेटे निकलते हैं वहां के निवासियों से देश की अपेक्षाएं भी बड़ी होती हैं। हमें ऐसे महापुरुषों एवं अमर शहीदों से सीख लेकर देश हित में कार्य करना चाहिये। श्री पालकी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप ही इस देश के भविष्य हैं इसलिये आपको देश की रक्षा एवं सुरक्षा हेतु स्वयं को तैयार रखना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू कुमार राजू ने कहा कि हम लांस नायक अमर शहीद सुदामा राजभर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। श्रद्धांजलि सभा के आयोजक रामप्रीत राजभर ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से बसपा जिला सचिव एजाज अंसारी, विधान सभा अध्यक्ष राजेश कुमार, सभासद मनोज कुमार, सभासद विक्की कुमार, सभासद मुनव्वर अब्दुल गफूर, शीत राजभर, संतोष राय, चंद्र देव चैधरी आदि उपस्थित रहे।