फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के खराब होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक के कलेंडर तिराहे के समीप मंगलवार को डॉ. अंबेडकर डिपो की एक बस खराब हो गई। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज बसों के खराब होने का सिलसिला नहीं थमने से यात्री प्राइवेट वाहनों से सफर करने लगे हैं, जिससे सरकार को काफी क्षति हो रही हैै। इधर से होकर गुजरने वाली सरकारी बसों के खराब होने का सिलसिला जारी हैैै।
विज्ञापन

बताते चले कि खटारा बसें कहीं भी खड़ी हो जा रही हैै, जिससे यात्रियों को जहां अवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी बसों की मरम्मत नहीं हो रही हैै, ऐसे में यात्री रोडवेज बसों से यात्रा करने में कतराने लगे हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कलेंडर तिराहे के पास डॉ अंबेडकर डिपो की एक बस जो कि आजमगढ़ से मऊ जा रही थी, अचानक खराब हो गई। घंटों चालक, परिचालकों ने बस ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। विवश होकर यात्रियों को दूसरे साधन से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। दिनेश सिंह, बबलू, राजू, अजय, दिवाकर सहित दूसरें यात्रियों का कहररहा कि अधिकांश रोडवेज की बसें मेटेनेंस न होने से खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। जिसके चलते बसें दिन हो या रात कहीं खराब होकर खड़ी हो जा रही हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें