बढुआ गोदाम। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकठिया पुल के पास रविवार की शाम तीन बजे के करीब अनियंत्रित दो बाइकों के आपस में टकराने से उस पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए। चारों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण और प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने चारों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
दुर्घटना में घायल युवकों में विनय 18 पुत्र ज्ञानचंद्र शर्मा, मिंटू प्रजापति 22 पुत्र सुरेश प्रजापति, अफ्फान 22 पुत्र मोहम्मद हमजा और रेहान 20 पुत्र रेयाज शहर कोतवाली क्षेत्र के हट्ठी मदारी मुहल्ले के निवासी हैं। रविवार की शाम को तीन बजे के करीब चारों युवक दो बाइकों पर सवार होकर बाइक से निकले। इस दौरान ढेकुलिया घाट होते हुए उनकी बाइक बलिया मोड़ पहुंची। लेकिन सिकठिया ओवर ब्रिज के पास दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार चारों युवक घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने चारों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोट दर्ज नहीं थी।