फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता में गहनी बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। जिला वॉलीबाल संघ की तरफ से कोपागंज स्थित बापू इंटर कालेज के प्रांगण में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच गहनी तथा देवलास के बीच खेला गया। इसमें गहनी ने देवलास को हराकर मैच पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

कोपागंज स्थित बापू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुरू हुए वॉलीबाल प्रतियोगिता में घोसी ,देवलास फतेहपुर व गहनी की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले राउंड का खेल घोसी व गहनी के बीच हुआ। जिसमें गहनी ने घोसी को पराजित किया। दूसरे राऊंड का खेल देवलास व फतेहपुर के बीच हुआ। जिसमें देवलास ने फतेहपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल का मैच गहनी व देवलास के बीच हुआ। जिसमे 25-22 , 24-26, 25 -23 से गहनी ने देवलास को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने किया। वहीं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह, समाजसेवी राकेश यादव, गुड्डू ने विजेता टीम को कप देकर पुरूस्कृत किया। संचालन ओम प्रकाश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें