फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विदेश भेजने के लिए 30 युवकों से 45 लाख हड़पे, कंपनी के डायरेक्टर सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर आईसीईआई एमएमआई पटियाला (पंजाब) की कंपनी के कर्मचारियों ने 30 युवकों से 45 लाख रुपये हड़प लिए। डेढ़ साल बाद भी न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही पैसा वापस किया गया।
विज्ञापन

पटियाला जाने पर आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर जसविंद्र, आकाश, नीरज और सोनिया ने गाली-गलौज कर भगा दिया। ये सभी फरवरी 2025 में दोहरीघाट में कैंप लगाकर युवकों से फार्म भरवा रहे थे।
इस मामले में आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र निवासी सविंद्र यादव सहित 30 युवाओं को झांसे में लेकर फार्म भरवाया गया। शिकायत और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के चक्की हाजीपुर गांव निवासी सविंद्र यादव जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में दोहरीघाट कस्बे में गए थे।
वहां आईसीईआई एमएमआई काउंसिल एक्सपर्ट 9एफ, 10एफ फर्स्ट फ्लोर, कैलेवर मार्केट, राजपुरा (पटियाला) पंजाब की कंपनी के कुछ लोग प्रचार कर रहे थे और विजिटिंग कार्ड बांट रहे थे।
सविंद्र ने बातचीत की तो कर्मचारियों ने बताया कि जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड और सिंगापुर के लिए वीजा फॉर्म भरे जा रहे हैं। भरोसा दिलाया गया कि कंपनी विभिन्न स्थानों पर कैंप लगा रही है और वीजा प्रक्रिया पूरी कर विदेश भेजा जाएगा।
इसके बाद फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में रविंद्र कुमार, राजू यादव, सुशील यादव, प्रशांत कुमार सहित कुल 30 युवकों ने फार्म भरा। प्रत्येक से 1.50 लाख रुपये की मांग की गई और भुगतान पटियाला जाकर करने को कहा गया।
पटियाला पहुंचकर सभी ने कुल 45 लाख रुपये जमा किए। वहां कंपनी के डायरेक्टर परविंद्र सिंह, आकाश और सोनिया से मुलाकात भी हुई और पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया गया।
बाद में संपर्क नहीं होने पर आठ मार्च 2025 को जब युवक पटियाला पहुंचे तो आरोप है कि वहां इन चारों के साथ मौजूद लोगों ने गाली-गलौज कर भगा दिया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


इन युवकों से हुई धोखाधड़ी
सविंद्र यादव, सूरज यादव, लोरिक यादव, रामनिवास यादव, सूरज यादव (द्वितीय), राहुल यादव, कृष्णा कुमार, रामप्रवेश प्रजापति, नागेंद्र यादव, राजेंद्र कुमार, भागवत गुप्ता, संजय कुमार, बलदेव साहनी, पिंटू निषाद, मंदीप यादव, प्रशांत कुमार, अजय यादव, दुर्गेश यादव, दीपक पटेल, हरिंद्र यादव, सोनू यादव, संदीप पटेल, राहुल यादव, सुबेदार वर्मा, मुकेश सिंह, जयहिंद, अखिलेश कुमार, सुशील, अरुण कुमार सहित अन्य ने पैसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें