फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 15 दिनों में 44 हजार की जांच, 513 में मिला उच्च रक्तचाप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिगड़ी दिनचर्या, जंक फूड कल्चर और तनाव के चलते बीते कुछ वर्षों में 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा सबसे अधिक हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित हो रहे हैं। पहले यह समस्या 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब युवाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

एनसीडी क्लीनिक के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल माह और मई के पहले 15 दिनों में 44 हजार 300 लोगों की जांच की गई। इस अवधि में 513 लोगों में हाइपरटेंशन की बीमारी पाई गई। सबसे अधिक मरीजों में शुगर की बीमारी मिली।
इसमें 10 प्रतिशत युवा ऐसे थे, जो कई माह से शुगर और हाइपरटेंशन की चपेट में थे, लेकिन जागरूकता के अभाव में उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। जिला अस्पताल में संचालित एनसीडी क्लीनिक में प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले 20 से 25 प्रतिशत मामलों में हाइपरटेंशन की समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं युवा मरीजों में 15 से 20 प्रतिशत तक हाइपरटेंशन के मामले सामने आ रहे हैं। हाइपरटेंशन की समस्या उन युवाओं में अधिक देखने को मिल रही है, जो मोटापे से ग्रस्त हैं, जिनका खान-पान असंतुलित है या जो बॉडी बिल्डिंग के नाम पर अत्यधिक प्रोटीन का सेवन करते हैं।
एनसीडी क्लीनिक में बीते चार माह में चार हजार से अधिक नए शुगर मरीजों की पहचान की गई है, जबकि चार हजार से अधिक ब्लड प्रेशर एवं हाइपरटेंशन के मरीज मिले हैं। इनमें 40 प्रतिशत युवा हैं। बीते वर्ष की तुलना में शुगर के मरीजों में 15 प्रतिशत और हाइपरटेंशन के मामलों में पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें