करहां में गायत्री परिवार की अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत करते स्थानीय लोग । संवाद
करहां ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से संचालित शताब्दी वर्ष ‘अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा’ का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश रथ का पूजन-अर्चन, आरती एवं पुष्पार्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संकल्प अभियान से जुड़कर समाज निर्माण का संदेश दिया।
अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के हिंडोला, लग्गूपुर, मालव, करहां, राजर्षि नगर और दरौरा सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंची, जहां ग्रामीणों और बाजारवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत-अभिनंदन किया।
ब्लॉक संयोजक संजय सिंह ने यात्रा की महत्ता बताते हुए कहा कि यह अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा शांतिकुंज से संचालित की जा रही है। इस अवसर पर डॉ. डी पटेल, विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश, वीरेंद्र यादव, विजेंद्र सिंह, अवधेश, लव कुमार, कृष्णा, मीरा देवी, अदिति, अर्पिता आदि शामिल थे।