फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेश की ईमानदारी की मिशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र की छतरपुर निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी कंचन सिंह का गिरा हुआ बैंक पासबुक, 3650 रूपये और पायल को एक राहगीर ने उन तक पहुंचा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। कंचन ने उसका शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि बुधवार की सुबह 10 बजे कंचन सिंह घर से पहसा बाजार स्वर्णकार की दुकान पर पायल बदलने व बैंक के काम से गई थीं। एक छोटे थैले में सेन्ट्रल बैक की पासबुक, पर्स में तीन हजार 650 रुपये व एक पायल थी। मुख्य सडक पर उनका थैला सरक कर गिर गया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो पाई। जब वह सोनार की दुकान पर गयी तो थैला उसके पास नहीं था। परेशान होकर वह थैले को ढूंढते हुए घर पहुंच गईं। उसी समय स्टेशनरी की दुकान करने वाले पहसा मोहिद्दीनपुर निवासी अमरजीत चौहान पुत्र रामाकांत चौहान को सड़क पर गिरा थैला मिला। जिसमें रखी पासबुक पर पता देख वह कंचन के घर जा पहुंचा और उनका सामान वापस किया। कंचन सिंह ने उसका शुक्रिया अदा किया। जबकि वहां मौजूद परिजनों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने उसकी ईमानदारी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें