कुसुम्हा। गोरखपुर से आते हुए पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडेय का कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। ब्राह्मण समाज एव सर्व समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा कि गांव-गांव जाकर पूर्वांचल राज्य की मांग के लिए एव पूर्वांचल के विकास के लिए लोगों को जागरुक करें। सवर्णों के प्रति एएसी एसटी एक्ट भाजपा सरकार ने लाया है उसके लिए संघर्ष के लिए तैयार रहें। कहा कि यह काला कानून आने वाले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगा।इसके विरोध में कार्यकर्ता एकजुट हो और अपनी आवाज को गांव-गांव में बुलंद करें। बताया कि काले कानून एएसी एसटी एक्ट में संशोधन के लिए सामाजिक न्याय यात्रा समाज को जोड़ने के लिए निकाली गई है। दोहरीघाट चौक पर एससी एसटी के विरोध में सामाजिक न्याय यात्रा के माध्यम से प्रिया द्विवेदी, आशीष बापू, रूपेश चौबे, विनोद ओझा, अश्वनी गिरी आदि शामिल रहे।