मऊ। एनआईसी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के अंतर्गत डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की।
केंद्र सरकार द्वारा संचालित सीएससी ई गवर्नेस इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएससी केंद्रों से बात की गई। जहां प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के लाभार्थी तथा आम जनमानस प्रधानमंत्री से सीधे रुबरु हुए। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने लोगों से जानकारी ली कि कैसे डिजिटल इंडिया उनके जिंदगी में बदलाव ला रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि पूरे देश में एक करोड़ 25 लाख प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के लाभार्थी हैं। इनमें लगभग 70 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति, अनुसूचितजनजाति समुदाय के हैं। पूरे भारत में तीन लाख सीएससी केंद्र खोले जा चुके हैं। जिसमें एक लाख 83 हजार ग्राम पंचायतें सीएससी केंद्र से जुड़े हैं। जहां से आम लोगों को सभी सरकारी तथा गैर सरकारी योजना प्रदान की जाती है। भारत में ग्रामीण बीपीओ संचालित किए जा रहे हैं। जहां लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है।पूरे भारत मेें 52 हजार महिला सीएससी केंद्र संचालक हैं। जहां टेलीमेडिसीन योजना प्रदान की जा रही है। इस दौरान सीएससी के जिला प्रबंधक उत्कर्ष दीक्षित, पंकज यादव, जिला समन्वयक सुधीर शुक्ल आदि शामिल रहे।