मऊ। नगर के चांदमारी इमलिया स्थित डायट में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक मेला का समापन शुक्रवार को किया गया। समापन सत्र में शैक्षिक स्टालों के निरीक्षण के उपरांत उत्कृष्ट माडल सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए छात्राओं और शिक्षकों को डायट प्राचार्य द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में डायट प्रांगण में आयोजित जनपद स्तरीय शैक्षिक मेले में दूसरे दिन भी छात्रों और प्रशिक्षु बीटीसी छात्रों ने सपरिवार पावर प्वाइंट, पवन ऊर्जा, पेयजल शुद्धता, जोड़ मशीन माडल, आर्ट एवं क्राफ्ट, गणित प्रोजेक्ट, मेट्रो, हाइड्रोलिक मशीन सहित विभिन्न विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया । साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में योगाशन, पर्यावरण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, स्वच्छ भारत पर एकांकी, साक्षरता गीत और महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डायट के 2017 की प्रशिक्षु बीटीसी छात्राओं के सराहनीय प्रस्तुति के लिए डायट प्राचार्य ने राजीव रंजन मिश्रा ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशेष योगदान प्रदान करने व शैक्षिक प्रस्तुति के लिए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। डायट प्रवक्ता राजेश कुमार मित्तल, मीणा यादव, स्मृता सिंह, अमित सिंह, अनुराधा, अरविंद पांडेय, चंद्रधर राय, शिवाकांत सिंह, सुनील मौर्या, सुधा वर्मा, आभा त्रिपाठी, पूजा पांडेय, रूपेश पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय सिंह, राम निवास मौर्य, राजेन्द्र राव, रणवीर सिंह आदि रहे ।