फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी भाई-चारे के साथ रहना ही मानवता

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। नगर पंचायत के करहां बाजार स्थित जमुई इंटर कालेज में गुरुवार को 12 वां संत निरंकारी समागम का आयोजन किया गया। समागम में मुंबई से चलकर आए महात्मा श्री राधेश्याम पाण्डे ने मानवीयता एवं श्रद्धा की प्रेरणा दिया।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जीवन में सच्चाई से चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में संत निरंकारी मंडल की अगुवाई में गुरुवार को संत समागम का आयोजन किया गया। समागम में आए अनुयायियों ने गुरु का आशीर्वाद लेकर विश्व बंधुत्व, भाईचारा और मानवता के लिए काम करने का संकल्प लिया। मुंबई से आए निरंकारी महात्मा राधेश्याम पाण्डेय ने अपने प्रवचन में लोगों को बताया कि संत निरंकारी मंडल की स्थापना का मूल उद्देश्य ही धरा पर मानवता की पुनर्स्थापना है। संत ने अनुयायियों को निरंकारी मंडल के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए काम कर रहे महापुरूषों के दिखाए रास्तों पर चलकर ही विकसित राष्ट्र के निर्माण का स्वप्न साकार हो पाएगा। समागम अनिल कुमार, अखिलेश, बृजराज सिंह, राकेश मणि, सुभाष यादवभ, सुरेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें