फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में धारा 370 हटाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए राष्ट्रहित में धारा 370 को समाप्त किया जाना आवश्यक है। कहा कि बिना धारा 370 हटाए कश्मीर की समस्या का समाधान संभव नहीं है। कहा कि देश का दूसरा मुद्दा आस्था से जुड़ा है। अयोध्या में राममंदिर का निर्माण संसद में कानून बनाकर रामजन्म भूमि न्यास बनाकर किया जाए और देश में समान अचार संहिता को लागू किया जाए। कहा कि सरकार की तमाम सख्ती के बाद भी जिले में अवैध बूचड़खाने चल रहे हैं। इन्हें यथाशीघ्र बंद कराया जाए। कहा कि देश में आतंकवाद एक नासूर बनता जा रहा है। इसके लिए पाकिस्तान को अब मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। कहा कि धर्म के नाम पर हजयात्रा के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामकृष्ण भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार जायसवाल, कौशल कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार गोंड़ आदि शामिल रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें