फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 लोहिया आवास अधूरे पाए गए

Tue, 17 Oct 2017 11:30 PM IST
mau news
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते ग्राम विकास आयुक्त पार्थ सारथी सेन शर्मा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से मऊ के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी आयुक्त ग्राम विकास पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मंगलवार को घोसी विकास खंड के ग्राम सभा जमीन सरहरा जमीन में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, एमडीएम, सोलर लाइट, वृद्धावस्था पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, पात्र गृहस्थी शौचालय स्वच्छता सहित सभी बिंदुओं पर समीक्षा की। इस दौरान 36 लोहिया आवास अधूरे पाए गए। दो इंडिया मार्क हैंडपंप खराब पाए गए। ग्रामीणों ने कोटेदार की शिकायतें की। नोडल अधिकारी ने  बीडीओ बीएसए और पूर्ति निरीक्षक को फटकार लगाई। नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास का स्थलीय निरीक्षण किया।  
विज्ञापन

  घोसी संवाददाता के अनुसार पार्थ सारथी सेन शर्मा ने घोसी ब्लाक के सरहरा जमीन सरहरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित ग्रामीणों के बीच विकास कार्यों की समीक्षा किया। गांव में पहुंच कर प्रधानमंत्री आवास देखा।साथ ही लाभार्थियों से हर चीज की जानकारी ली। परिषदीय प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा सारणी जारी नहीं की गई थी।
 इसके लिए बीएसए को फटकारा। कोटेदार द्वारा वितरण अनियमितता की शिकायत पर बीडीओ और पूर्तिनिरीक्षक को सचेत किया। गांव वालों ने उन्हें बताया कि गांव के 36 लोहिया आवास अधूरे होने तथा दूसरी क़िस्त को न भेजने पर पीडी को फटकार लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें