मऊ। मनीष मद्देशिया की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार की शाम ललित भदौरिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 रुपये ठग लिए गए।
प्राथमिकी के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के लौरोदोनवार गांव निवासी मनीष मद्देशिया ने बताया कि 06 मार्च 2023 को उत्तराखंड के देहरादून जिले के करनपुर ईरोगेशन कॉलोनी के ललित भदौरिया से मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मुलाकात हुई। उसने खुद को ग्लोबल बैरियर काउंसलिंग एंड डेवलपमेंट से जुड़ा बताया। नौकरी दिलवाने के लिए एक लाख रुपये लेकर अनुबंधपत्र पर हस्ताक्षर दे दिए। विदेश भेजने के लिए वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 04 अप्रैल 2025 को दो लाख रुपये की मांग की। विश्वास करके बांद्रा इस्ट इंडिया मुम्बई ट्रासपोर्ट इन्टरनेशनल पेशवली कंपनी के खाते में जमा कर दिया। ललित भदौरिया ने 29 अप्रैल 2025 को फोन करके फिर से 50 हजार रुपये की मांगा। पैसा भेजने पर कुछ ही दिन में परमिट मिल जाने का आश्वासन दिया था। रुपये मिलने के बाद उसने विदेश में नौकरी नहीं दिलाई और फर्जी परमिट भेजकर गुमराह किया। ललित भदौरिया से रुपये मांगने गए तो देने से इन्कार कर दिया। 20 सितंबर 2025 को एसपी को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।