फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में 340 लीटर शराब नष्ट

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में जमा शराब को नष्ट एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री की मौजूदगी में नष्ट कि
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त करीब 340 लीटर अवैध शराब नियमानुसार नष्ट की गई। कार्रवाई एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री की मौजूदगी में पूरी हुई। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब एक लाख 57 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध शराब को अलग-अलग मामलों में जब्त किया था। मुकदमों से संबंधित साक्ष्य के तौर पर इसे कोतवाली में सुरक्षित रखा गया था। न्यायालय और सक्षम अधिकारियों की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद शराब के निस्तारण का निर्णय लिया गया।
एसडीएम ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने जब्त शराब की मात्रा का भी सत्यापन कराया। अधिकारियों ने बताया कि मुकदमों से संबंधित जब्त शराब को लंबे समय तक थाने में सुरक्षित रखना आवश्यक नहीं होता। न्यायालय और सक्षम स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार इसका निस्तारण किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें