शिकारगंज। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को 330 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला व चकिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे विभिन्न रोगों से जुड़े मरीजों का उपचार चिकित्सकों ने परीक्षण कर किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ़ विकास सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में रामपुर कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 109, मुडहुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 105 और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 116 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं।
उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज टाइफाइड, लूज मोशन, पेट दर्द, स्किन इन्फेक्शन, बीपी शुगर, कोल्ड अटैक, खांसी, खुजली, फंगल इन्फेक्शन आदि के थे। इस दौरान डॉक्टर विजय वर्मा, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर अवनीश कुमार सिंह व कई स्वास्थ्यकर्मी थे।