फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल यूनियन एंड एशोसिएशन आफ बीएसएनएल के तत्वावधान में कर्मचारियों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर तीसरे दिन बुधवार को भी जिला प्रबंधक दूरसंचार कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि मांग पूरी न होने की स्थिति में देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

एयूएबी के संयोजक मातादीन यादव तथा एयूएबी अध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने कहा कि सरकार नयी आर्थिक नीति के कारण सारे पीएसयू बर्बादी के कगार पर पहुंच गये।जो सरकार की एक साजिश है। कहा कि ओएनजीसी एक वर्ष पूर्व नवरत्न कम्पनी थी, लेकिन आज आज के समय में यह घाटे में चल रही है। जिसके चलते इसके कर्मचारियों को लोन लेकर भुगतान किया जा रहा है। कहा कि सरकार परोक्ष रूप से निजी कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचानी चाहती है। इसीलिए बीएसएनएल को मंत्री के आश्वासन के बावजूद भी 4 जी स्पेक्ट्रम नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि बीएसएनएल को घाटे में जाने का प्रमुख कारण सरकार की नई उदारवादी नीति एवं टैरिफवार है। इस मौके पर मातादीन, हर्षदेव, ज्ञानचंद्र वर्मा, शशीकांत, कमला यादव, जवाहिर प्रसाद, रामसूरत राम, सुरेंद्र यादव, संतोष कुमार, हरीशचंद्र तिवारी, आरएन यादव, लल्लन यादव, पीएल गुप्ता, पीयूष राय, घनश्याम यादव, आईआर पांडेय, विभूति नारायण, रामजनम राम, जगधारी, अजय सिंह आदि बीएसएनएल कर्मी मौजूद रहे।

इन मांगों को लेकर जारी है प्रदर्शन
मऊ। बीएसएनएल कर्मी द्वारा 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ तृतीय वेतन पुनरीक्षण, बीएसएनएल प्रबंधन द्ववारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार बीएसएनएल को 4 जी स्पैक्ट्रम का आवंटन शीघ्र करने, संचार मंत्री द्वारा पेंशन पुनरीक्षण वेतन पुनरीक्षण से अलग करने का आश्वासन पूरा करने, बीएसएनएल द्वारा पेंशन अंशदान भुगतान लेने, बीएसएनएल भूमि प्रबंधन नीति का शीघ्र अनुमोदन सहित आठ मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें